फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन निगम कर्मचारियों का धरना शुरू

वन निगम कर्मचारियों का धरना शुरू

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
वन निगम कर्मचारियों का धरना शुरू

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी प्रांतीय संगठन देहरादून के आह्वान पर अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में वन निगम कर्मचारियों ने चार दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने उनकी मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को कोटद्वार लकड़ीपड़ाव स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में गढ़वाल मंडल क्षेत्र के कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में गढ़वाल मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने सरकार पर वन विकास निगम कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार पत्राचार-वार्ता कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं दिए जाने से उनमें असंतोष है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय कर्मचारियों को 45 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने, वन विकास निगम के चारों क्षेत्रों में वन संरक्षक रैंक के अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रबंधक बनाने के साथ ही 21 सूत्री मांग को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के क्षेत्रीय मंत्री रमेश घिल्डियाल, बृजमोहन कन्याल, वीरेंद्र सिंह रावत, अनिल त्यागी, राजेंद्र आर्य, दलवीर सिंह रावत, धीरज सिंह नेगी, पूरण राठौर, ललिता नेगी, सुशीला देवी, नेहा बड़थ्वाल, दलीप सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, रविंद्र चौहान, जीवन सिंह, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, प्रेमचंद्र घिल्डियाल, डीआर बौंठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed