फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 67 thousand Ujjwala connection canceled after Aadhaar checking

उत्तराखंड: आधार ने खोली पोल, 67 हजार उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन रद्द

Tue, 02 Jul 2019 01:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून
जूही प्रजापति, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 67 thousand Ujjwala connection canceled after Aadhaar checking
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

तेल कंपनियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने प्रदेश में योजना के तहत नियम विरुद्ध कनेक्शन लेने वाले 67 हजार गैस कनेक्शन रद्द कर दिए हैं। यह कनेक्शन उन उपभोक्ताओं के हैं, जिनके घरों में एक से अधिक गैस कनेक्शन हैं। खास बात यह है कि योजना में शामिल दून के 35 हजार कनेक्शनों में से 10 हजार रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन


एक मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) का शुभारंभ हुआ था। इसका मकसद खाना पकाने के लिए लकड़ी, कंडे़ या केरोसिन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना था। ताकि गरीब महिलाओं को भी धुआं से निजात मिल सके। तीन साल में उत्तराखंड में 3.55 लाख गरीब परिवारों को इस योजना के तहत कनेक्शन दिए गए।

विज्ञापन

देहरादून में पात्रता के दायरे में आने वाले 35700 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। वहीं योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतें मिलने पर केंद्र सरकार ने इंडियन ऑयल, बीपीसी और एचपीसी तेल कंपनियों को योजना के तहत लाभान्वित परिवारों के प्रत्येक सदस्यों के आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लिंक करने का आदेश जारी किया।

सभी के आधार लिंक होने के बाद खुलासा हुआ कि प्रदेश में 67 हजार कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके घर में पहले से ही गैस कनेक्शन है। इनमें 10 हजार कनेक्शन दून के हैं। कंपनियों की ओर से ऐसे कनेक्शनों को निरस्त कर दिया गया।

पोर्टल पर जब सभी लाभार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए तो प्रदेश में 67 हजार परिवार ऐसे सामने आए जिसके पास पहले से गैस कनेक्शन हैं। कंपनी की ओर से ऐसे कनेक्शन को निरस्त कर दिया गया है।
- प्रभात कुमार, डीजीएम, आईओसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed