{"_id":"5d17c20f8ebc3e3cf975f732","slug":"156183807410-dehradun-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में नहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में नहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सुनवाई में नहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य अल्पसंख्यक आयोग में आयोजित जन सुनवाई में पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आयोग अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
अल्पसंख्यक आयोग में शनिवार को तमाम प्रकरणों की सुनवाई थी। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी व उनका कोई भी प्रतिनिधि नहीं उपस्थित हुआ। इस पर आयोग अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण के निर्देश सचिव को दिए। जन सुनवाई में शामिल दो मामलों में पुलिस उपाधीक्षक सदर को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसको गंभीरता से लेेते हुए अध्यक्ष ने आयोग के सचिव को अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
आयोग अध्यक्ष ने जन सुनवाई के दौरान समस्याओं के निस्तारण के लिए सिर्फ सक्षम अधिकारियों को ही उपस्थित होने के निर्देश दिए। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर आयोग की सदस्य सीमा जावेद, अब्दुल हाफिज, पीवी थॉमस, गुलाम मुस्तफा, राव काले खां, असगर अली, संतोष नागपाल, हेमंत जोजेफ, आयोग के सचिव जेएस रावत, निजी सचिव नवीन परमार समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
----------
सुनवाई के बाद चार मामलोें का ही निस्तारण
अल्पसंख्यक आयोग में आयोजित जनसुनवाई में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 16 मामलों में सुनवाई की गई। इस दौरान चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।