फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुरादाबाद और दिल्ली ने जीते मैच

मुरादाबाद और दिल्ली ने जीते मैच

Sun, 30 Jun 2019 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद और दिल्ली ने जीते मैच
मुरादाबाद और दिल्ली की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन

- विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन

अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुरादबाद और दिल्ली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच हरिद्वार और मुरादाबाद की टीम के बीच खेला गया। मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का स्कोर बनाया। इसमें समर्थ ने सर्वाधिक 58, अयन ने 29, यश ने 25 और वंश ने 24 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से शिवम, विजय और जय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की पूरी टीम 103 रन बनाकर आउट हो गई। हरिद्वार की ओर से नमन ने 47, जय ने 21 रन बनाए। जबकि मुरादाबाद के अथर्व ने छह विकेट और माधव ने दो विकेट लिए। इसमें मुरादाबाद की टीम ने हरिद्वार को 119 रनों से हराया।
विज्ञापन

दूसरा मैच दिल्ली और हरिद्वार के बीच संपन्न हुआ। हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 115 रन बनाए। इसमें नमन ने 48 एवं कर्ण ने 17 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के किशन ने चार और आदित्य जैन ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने मैच 10 विकेट के अंतर से जीत लिया। दिल्ली की ओर से सौरभ ने नाबाद 63 और रचित ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन का सचिव तरुण कुमार, संदीप, शुभ चौधरी, गौरव, आकाश मनेंद्र, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed