फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहसपुर में शौचालय और प्याऊ की सुविधा नहीं

सहसपुर में शौचालय और प्याऊ की सुविधा नहीं

Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर में शौचालय और प्याऊ की सुविधा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर कस्बा मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कस्बे में आने वाले लोगों के लिए धूप, बारिश से बचने को प्रतीक्षालय के साथ ही सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ की सुविधा भी नहीं है।
कस्बे से हरबर्टपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए ऑटो रिक्शा का संचालन होता है, लेकिन इनके लिए कोई नियमित स्टेंड नहीं है। अन्य वाहनों की पार्किंग सुविधा नहीं होने से एनएच पर ही वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। सहसपुर कस्बा पछवादून के दूरस्थ तीन दर्जन से अधिक गांवों का प्रमुख केंद्र बिंदु है। ग्रामीण क्षेत्रों से देहरादून जाने वाले लोगों को इसी कस्बे से बस की सुविधा मिलती है। साथ ही यहां ब्लॉक मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। ब्लॉक मुख्यालय में हर रोज सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। पार्किंग नहीं होने लोग अक्सर अपने वाहन ब्लॉक मुख्यालय और सीएचसी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कर देते हैं। इतना ही नहीं कस्बे में सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को कई बार असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय का कस्बा होने के कारण मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कस्बे में यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण तक नहीं किया गया है। प्रशासन ऑटो रिक्शा की पार्किंग के लिए भी जगह चिह्नित नहीं कर रहा है। साथ ही पूरे कस्बे में स्ट्रीट लाइट का अभाव है, जिससे रात के अंधेरे में आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि कस्बे में यात्री शेड और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए साडा को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस प्रशासन को वाहन पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed