फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश नहीं होने से सूख रहीं फसलें

बारिश नहीं होने से सूख रहीं फसलें

Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से सूख रहीं फसलें
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। क्षेत्र में बारिश नहीं होने से काश्तकारों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। सबसे ज्यादा असर गागली, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, आलू, अदरक, टमाटर, धनियां के साथ ही लोबिया, फ्रासबीन की फसलों पर पड़ रहा है, जिससे किसान मायूस हैं। किसानों ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
जौनसार बावर में परंपरागत खेती के साथ ही नगदी फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी भी की जाती है। सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण अधिकांश खेती बारिश पर ही निर्भर रहती है। इन दिनों परगने में नगदी फसलों की बुुआई बड़े पैमाने पर की गई है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण अधिकांश फसलें सूखने की कगार पर हैं। फसलें सूखने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

किसान परम सिंह, दिनेश, अमर सिंह तोमर, टीकम सिंह, नारायण सिंह ने बताया कि जून का पहला पखवाड़ा समाप्त होने के बाद भी खेतों को एक बूंद पानी नहीं मिला है। ऐसे में फसलें सूखने लग गईं हैं। फसलों के सूखे की चपेट में आने से किसानों में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ. रामकुमार ने बताया कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से 40 से 50 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान पहुंच चुका है, जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों केे माध्यम से प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed