फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्यालयों के कोटिकरण में अनियमितता का आरोप

विद्यालयों के कोटिकरण में अनियमितता का आरोप

Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
विद्यालयों के कोटिकरण में अनियमितता का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की ओर से किए गए विद्यालयों के कोटिकरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। शिक्षकों का आरोप है कि दुर्गम श्रेणी में शामिल विद्यालयों को सुगम श्रेणी में बदल दिया गया है। जबकि, कई जगहों पर एक ही परिसर में संचालित हो रहे दो विद्यालयों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है।
शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2004 में राजकीय जूनियर हाईस्कूल कुंजाग्रांट को उच्चीकृत कर हाईस्कूल में तब्दील किया गया था। उच्चीकरण के दौरान जूहा स्कूल को हाईस्कूल में मर्ज कर दिया गया, जिसके बाद से वहां कोई भी जूनियर हाईस्कूल संचालित नहीं है, लेकिन विभाग के दस्तावेजों में अभी भी जूनियर हाईस्कूल की मौजूदगी दर्ज है। विभाग की ओर से किए गए विद्यालयों के कोटिकरण में जूनियर हाईस्कूल कुंजाग्रांट को दुर्गम श्रेणी में दर्शाया गया है, जबकि वर्तमान में संचालित हो रहे हाईस्कूल को सुगम श्रेणी दी गई है। वहीं, हाईस्कूल के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय कुंजाग्रांट को भी दुर्गम श्रेणी में दिखाया गया है। साथ ही कालसी ब्लॉक के हाईस्कूल दातनू को सुगम, प्रावि दातनू को सुगम दर्शाया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि कालसी तहसील मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर हाईस्कूल दातनू, हाईस्कूल समाल्टा, हाईस्कूल पंजिया, हाईस्कूल धोइरा को सुगम की श्रेणी में रखा गया है। जबकि तहसील मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित राइंकॉ बैसोगिलानी को दुर्गम श्रेणी में रखा गया है। शिक्षकों ने तबादला प्रक्रिया शुरू होने से पहले कोटिकरण की अनियमितता दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालसी ब्लॉक के बीईओ आरएस राणा और विकासनगर ब्लॉक के बीईओ वीपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed