{"_id":"5cd88044bdec220743638639","slug":"155769254310-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान ने पुल से हटाई पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान ने पुल से हटाई पेयजल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया बाजार में अमलावा नदी पर बने पुराने जर्जर पुल के बदले नए पुल का निर्माण शुरू होने की अब कुछ उम्मीद बंधी है। निर्माण कार्य में आड़े आ रही पेयजल लाइन को जल संस्थान ने रविवार से हटाना शुरू कर दिया है।
जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक लाइन को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। हालांकि, अभी भी पुल के किनारों पर बिजली के खंभे खड़े हैं, जो निर्माण कार्य शुरू करने में रोड़ा साबित हो रहे हैं। पुल से अतिक्रमण हटाने का फरमान लोक निर्माण विभाग ने फरवरी में ही जारी कर दिया था। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा दिए थे। इसके बावजूद अभी तक पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने लोनिवि से लेकर तहसील प्रशासन तक पुल निमार्ण शुरू करने की गुहार लगाई, लेकिन लोनिवि के अधिकारी हर बार पुल से गुजर रही पेयजल लाइन और बिजली के खंभे हटने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की बात कहते रहे।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद भासीन, गोपाल चौहान, अमर सिंह तोमर, सिन्हा सिंह, अमित कुमार जैन ने ऊर्जा निगम से शीघ्र ही बिजली के खंभे हटाने की मांग की है, जिससे कि पुल का निर्माण शुरू हो सके। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि बिजली के खंभे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।