{"_id":"5caa59fcbdec22141d19f450","slug":"1554668105815-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः 12वीं की शिक्षा के लिए विकासनगर में छात्र लगा रहे 15 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः 12वीं की शिक्षा के लिए विकासनगर में छात्र लगा रहे 15 किमी की दौड़
Mon, 08 Apr 2019 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक बाहुल्य पंचायत कुंजाग्रांट में इंटर कॉलेज की सुविधा नहीं होने से छात्र-छात्राओं को 15 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्रों को राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर और राजकीय इंटर कॉलेज तिमली जाना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार हाईस्कूल को उच्चीकृत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल कुंजाग्रांट में वर्तमान में 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां हर वर्ष 60 से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। लेकिन, आसपास इंटर कॉलेज की सुविधा नहीं होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए हरबर्टपुर और तिमली की दूरी नापनी पड़ती है। मार्ग पर बसों और अन्य यात्री वाहनों का संचालन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पैदल ही जाना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश ग्रामीण छात्राएं हाईस्कूल के बाद पढ़ाई नहीं कर पातीं।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण दिलशाद, मेहताब आलम, रूबीना, हसीना बेगम, शायरा, इस्लाम अहमद, दिलरुबा ने बताया कि शिक्षा विभाग से कई बार हाईस्कूल का उच्चीकरण करने का प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से विद्यालय के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर पर कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन