{"_id":"5ca26e0cbdec2214422fb680","slug":"155414895618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापन नहीं होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापन नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। लखवाड़ व्यासी बांध प्रभावित समिति ने लोहारी के प्रभावितों का विस्थापन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। सोमवार को एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह से मिले प्रभावितों ने कहा कि शासन-प्रशासन के आश्वासन के बावजूद उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। यदि मांग पर शीघ्र अमल न हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
एसडीएम से मिले बांध प्रभावितों ने कहा कि 300 मेगावाट की लखवाड़ और 120 मेगावाट की व्यासी बांध परियोजना के अंतर्गत उनका ग्राम लोहारी पूर्ण रूप से डूब क्षेत्र में आ रहा है, जिसकी आबादी लगभग 300 के करीब है। कहा कि ग्रामीणों को आश्वासन के बावजूद विस्थापित नहीं किया जा रहा है। पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने रेशम बाग में बांध प्रभावितों को भूमि आवंटित करने की घोषणा की थी, जिस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। प्रभावितों ने नाराजगी जताई कि विस्थापन के मसले पर 26 फरवरी और 11 मार्च को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित थी, जिसे शासन ने बगैर कारण बताए स्थगित कर दिया। प्रभावितों ने कहा कि व्यासी बांध का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन प्रभावितों के विस्थापन की दिशा में कोई काम नहीं किया जा रहा है।
एसडीएम से मिलने वालों में समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, सचिव दिनेश सिंह तोमर, सुखपाल सिंह तोमर, रोशनी देवी, चंदा चौहान, रेखा चौहान, सूरत सिंह, भाव सिंह तोमर, मंगल सिंह तोमर, सरदार सिंह तोमर, दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
----
बांध प्रभावितों की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद इस मसले पर प्रभावितों की बैठक भी बुलाई जाएगी। - डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीएम, कालसी
-----
ग्रामीणों ने किया आंदोलन का एलान
विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक की मिसरास पट्टी में सड़क सुविधा नहीं होने से मिसरास के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर आंदोलन का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की समस्या से कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, इसके बावजूद समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन सिंह, उप प्रधान अजय सिंह, गजेंद्र सिंह, दिवान सिंह, गुलाब सिंह, सुनील कुुमार, दारा सिंह, बलवीर चौहान, पूर्व प्रधान भगत सिंह आदि शामिल रहे।