फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी/साहिया। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर कालसी थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ थाना और राजस्व क्षेत्र साहिया में फ्लैग मार्च किया। थाना क्षेत्र के यमुना पुल से शुरू हुआ फ्लैग मार्च हरिपुर, व्यास नहरी, कालसी गेट, तिलवाड़ी, भूड़, वन विभाग कालसी, पुरानी कालसी होते हुए जोहड़ी तक गया।

वहीं, साहिया बाजार से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गेट, समाल्टा रोड होता हुआ मंडी तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता का पालन करने की अपील की। कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के साथ ही आम जनता की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने असलहे जमा करने की भी अपील की। कहा कि चुनाव संपन्न होने तक किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनैतिक दलों की रैली और जनसभा के लिए भी प्रशासन की अनुमति जरूरी है। फ्लैग मार्च में दारोगा संदीप पंवार, निशा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed