फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों ने समाप्त की भूख हड़ताल

छात्रों ने समाप्त की भूख हड़ताल

Tue, 12 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने समाप्त की भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में पिछले चार दिनों से चल रही छात्रसंघ पदाधिकारियों की भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सुबह 11 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
आंदोलनरत छात्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते आंदोलन स्थगित किया गया है। लंबित मांगों के निराकरण पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आचार संहिता समाप्त होने के बाद दोबारा आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व आर्यन छात्र संगठन ने रविवार रात को ही भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में स्नातक स्तर पर भूगोल, समाजशास्त्र, कला विषयों और स्नातकोत्तर स्तर पर जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान विषय के संचालन सहित पुस्तकालय की दशा सुधारने, प्राध्यापकों की नियुक्ति करने और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रों के दो गुटों ने चार दिन पूर्व भूख हड़ताल शुरू की थी। छात्रों का आरोप है कि शासन प्रशासन महाविद्यालय की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं को उचित माध्यम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आंदोलनकारी छात्र सभी समस्याओं के समय पर निस्तारण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र नौटियाल, भाग्यश्री और सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed