{"_id":"5c81759bbdec2214516f3bf0","slug":"15519882189-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव नौनिहालों के लिए बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव नौनिहालों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय छरबा के परिसर में जलभराव नौनिहालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में ही विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है। शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विद्यालय प्रांगण में कई दिनों तक पानी जमा रहने से नौनिहालों को खेलने-कूदने के साथ ही प्रार्थना सभा के दौरान भी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो पानी कक्षा कक्षों तक पहुंच जाता है, जिससे बाहर और अंदर दोनों जगह नौनिहालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। सरकार भले ही सरकारी विद्यालयों को भौतिक संसाधन मुहैया कराने का दावा कर रही हो, लेकिन सहसपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय छरबा में सरकार के सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत 36 नौनिहालों के खेलने कूदने के लिए क्रीड़ा मैदान का निर्माण तो किया गया है, लेकिन मैदान में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर बारिश का पानी भर जाता है। सर्दियों में बारिश का पानी कई दिनों तक मैदान में भरा रहता है। इससे नौनिहालों को खेलने कूदने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। प्रार्थना सभा के दौरान भी नौनिहालों को पानी में ही खड़ा रहना पड़ता है।
उधर, खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।