फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने पर बैठक में हंगामा

ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने पर बैठक में हंगामा

Sun, 03 Mar 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने पर बैठक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका विकासनगर की बोर्ड बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों के लिए अधिकृत एजेंसियों की सूची में एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने का खुलासा हुआ। इस पर सभासदों ने एतराज जताते हुए कंपनी को टेंडर प्रक्रिया से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया।
बोर्ड बैठक में शहर के विकास संबंधी 27 प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान निकाय में शामिल हुए नए क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सभासद शम्मी प्रकाश ने एजेंसियों के कोटेशन की सूची मांगी, तो हरिद्वार की एक कंपनी का सबसे कम दरों पर कोटेशन प्राप्त होने की जानकारी मिली। सभासद ने सदन में दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि कंपनी ने जिस डीलर को विद्युत उपकरण लगाने के लिए अधिकृत किया है, उसे भारत सरकार की दो नामी कंपनियों ने ब्लैक लिस्ट में डाला हुआ है।
विज्ञापन

सभासद शम्मी प्रकाश ने सदन को बताया कि डोईवाला नगर पालिका ने भी उक्त कंपनी के टेंडर को इसी कारण निरस्त कर दिया था। सभासद के खुलासे के बाद थोड़ी देर तक सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद उक्त कंपनी को टेंडर प्रक्रिया से बाहर करने का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया। दोबारा सदन की कार्रवाई विधिवत शुरू होने पर शहर में निर्माण कार्य संबंधी 27 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभासदों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन पर अगली बोर्ड बैठक में चर्चा कराने पर सहमति बनी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, बिशन राणा, प्रतीक्षा, लवलेश शर्मा, अंकित जोशी, कृष्णा तोमर, उपासना, गिरीश सप्पल, गुड्डी देवी, शिवांगी नौटियाल, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed