{"_id":"5c65cf72bdec224c741213d9","slug":"155017622119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर नहीं लगाने पर भड़के छात्र, प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर नहीं लगाने पर भड़के छात्र, प्राचार्य को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर नहीं लगाए जाने से भड़के आर्यन संगठन से जुड़े छात्रों ने छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव किया। छात्रों ने एनएसएस शिविर जल्द आयोजित करने की मांग की है।
छात्र संघ महासचिव ने कहा कि एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेवक को ही प्रमाणपत्र दिया जाता है। इस प्रमाणपत्र के आधार पर छात्रों को उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी अधिमानी अर्हता मिलती है। महाविद्यालय प्रशासन अपनी गलतियों के चलते सात दिवसीय शिविर आयोजित नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बताया कि गत वर्षों तक दिसंबर में शिविर आयोजित कर दिया जाता था। इस वर्ष शिविर आयोजित करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महाविद्यालय प्रशासन से कई बार शिविर आयोजित करने की गुजारिश की जा चुकी है, लेकिन हर बार टालमटोल वाला रवैया अपनाया जा रहा है। उधर, महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि महाविद्यालय में परीक्षा होने के चलते शिविर नहीं लगाया गया । मार्च में शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।