फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिचयात्मक बैठक में पार्षदों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

परिचयात्मक बैठक में पार्षदों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

Fri, 14 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
परिचयात्मक बैठक में पार्षदों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम के पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बनाने के लिए मेयर अनिता ममगाईं ने बृहस्पतिवार को चाय पर परिचर्चा बैठक बुलाई। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिसका जवाब अधिकारियों ने मौके पर दिया। बृहस्पतिवार को नगर निगम के सभागार में मेयर अनिता ममगाईं, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पार्षदों की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

शुरूआत सभी ने अपना-अपना परिचय दिया। इसके बाद मेयर ने पार्षदों को जलसंस्थान विभाग के समक्ष समस्या रखने को कहा। जल संस्थान के सहायक अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में विभिन्न स्रोतों से 19 एमएलडी से पानी की आपूर्ति हो रही है। इसमें तीन एमएलडी की कमी है। वर्ल्ड बैंक की योजना के अनुसार 24 घंटे नगर में पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गीतानगर, मालवीयनगर में भूमि न मिल पाने के कारण योजना पूरी नहीं हो पा रही है। इस दौरान पार्षद शकुंतला शर्मा ने सवाल उठाया कि भैरों मंदिर क्षेत्र में पानी की कई लाइनें खराब पड़ी हैं। इस कारण वहां के निवासियों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने सवाल उठाया कि नगर में लगे स्टैंड पोस्ट को पुन: बहाल किया जाए। इस पर सभी पार्षदों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मेयर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से विभाग से प्रस्तावित व वर्तमान में गतिमान स्थिति बताने को कहा। लोनिवि के सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज से पार्षद विकास तेवतिया ने सवाल किया कि वीरभद्र मार्ग पर पूर्व में स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे, लेकिन अब हटा दिए गए है। इस पर एई भारद्वाज ने बताया कि उस रूट पर एम्स प्रशासन को आपत्ति थी। इसके बाद एनएच विभाग की बारी आई, तो कई पार्षदों ने सवाल किया कि उनके क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी नहीं है। इस पर एनएच के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में विभाग की ओर से निकासी हेतु कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन स्थानीय लोग के विरोध के चलते निकासी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की जलधारा घाट तक लाने को क्या किया
सिंचाई विभाग की ओर से सहायक अभियंता एसके ममगाई से मेयर अनिता ममगाईं ने सवाल किया कि गंगा की जलधारा को घाट तक लाने पर विभाग की ओर से क्या कार्यवाही की जा रही है। इस पर एई ममगाई ने कहा कि विभाग की ओर से आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे किया है। मेयर ममगाईं ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद मेयर अनिता ममगाईं ने सभी विभागीय अधिकारियों को कहा कि विभाग की ओर से जो भी योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है, उससे निगम को भी अवगत कराया जाए।


बोर्ड के सदस्यों का बने वाट्सएप ग्रुप
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि नगर निगम बोर्ड के सभी 40 सदस्यों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। इस ग्रुप में जो भी समस्या भेजी जाए, किसी भी वार्ड का निरीक्षण किया जाएगा तो उक्त की जानकारी ग्रुप के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रुप का एडमिन ऐसे सदस्य को बनाया जाए, जो अन्य मैसेज भेजने वाले को बाहर का रास्ता भी दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed