{"_id":"5c12bf5442c7925d473602aa","slug":"154473253920-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कट बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कट बने परेशानी का सबब
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। अनियमित और अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बार-बार बिजली कट लगने से विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह जाते हैं। सर्दियों के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डोईवाला परिक्षेत्र में दिन में कई बार बिजली चली जाती है। बिजली गुल होने पर लघु औद्योगिक इकाईयों से लेकर घरों में भी बिजली आधारित उपकरण ठप्प हो जाते हैं। समाजसेवी संगठन लोकहितकारी परिषद के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि दिन में कई बाद कटौती हो रही है। बिना शेड्यूल तय किए कटौती अव्यवहारिक है।
व्यापारी भारत गुप्ता ने बताया कि शाम को बिजली गुल होने पर व्यापार चौपट हो रहा है। विभाग को बिजली कटौती के लिए समय सीमा तय करनी चाहिए। मंदीप बजाज, नीरज गुप्ता, गीता, सुशील जायसवाल, राजन गोयल आदि ने विभाग से क्षेत्र को कटौती मुक्त रखने का अनुरोध किया है। विद्युत उपखंड कार्यालय डोईवाला के अवर अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि फिलहाल नगर में बिजली की कटौती नहीं की जा रही है। ब्रेक डाउन अथवा अन्य किसी विभागीय कार्य से ही कुछ देर आपूर्ति रोकी जाती है। क्षेत्र में व्यवस्था को सुचारु रखने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।