फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजनीति में आकर करूंगा जनता की सेवा : अजय

राजनीति में आकर करूंगा जनता की सेवा : अजय

Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
राजनीति में आकर करूंगा जनता की सेवा : अजय
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले कर्नल कोठियाल बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती पहुंचे, जहां उन्होंने अटल विचार मंच के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान मंच की ओर से कर्नल कोठियाल को क्षेत्र में पहुंचने पर विशेष तौर पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए विचार विमर्श किया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि राजनीति में आकर जनता की सेवा करना चाहता हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव नजदीक हैं। इस बार उन्होंने पौड़ी लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। इसको लेकर उन्होंने ढालवाला, चौदहबीघा और मुनिकीरेती में विभिन्न संगठनों के साथ वार्ता की। क्षेत्र के लोगों ने भी अजय कोठियाल को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है।
विज्ञापन

कैंप के माध्यम से युवाओं को करवाया भर्ती
अजय कोठियाल ने बताया कि अब तक उन्होंने कैंप के माध्यम से लगभग आठ हजार युवाओं को सेना में भर्ती करवाया है। वर्तमान में 1400 युवा उनके कैंप में सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती करवाकर रोजगार प्रदान करना है। इसके लिए कई नौजवान उनका सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड का भी दे रहे प्रशिक्षण
उन्होंने बताया जो युवा सेना में भर्ती के लिए अनफिट हैं, उन्हें सिक्योरिटी गार्ड के लिए तैयार किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है, उन्हें राजनेता नहीं समाज सेवक बनकर कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed