फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेलों में तल्ला बनास ने पाया पहला स्थान

खेलों में तल्ला बनास ने पाया पहला स्थान

Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खेलों में तल्ला बनास ने पाया पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। राजकीय जूनियर हाई स्कूल तल्ला बनास में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यमकेश्वर स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ में विजेता प्रतिभागियों को कृषक सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष बचन सिंह बिष्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल भावना को बढ़ाने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान दौड़, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर हाई स्कूल तल्ला बनास ने प्रथम, गंगा भोगपुर ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामजी वाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डी कोठियाल, संकुल प्रभारी एनपी कैंथोला, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, दिनेश उनियाल, बलवीर रावत, दलीप बिष्ट, एसपी शर्मा, विनोद नेगी, गुलाब पंवार, विजेंद्र पंवार, दीपक नेगी, दयाल सिंह, साधना रावत, मुकेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed