फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोनों निगमों के एकीकरण का कर्मचारी संघ ने किया विरोध

दोनों निगमों के एकीकरण का कर्मचारी संघ ने किया विरोध

Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
दोनों निगमों के एकीकरण का कर्मचारी संघ ने किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार के कुमाऊं मंडल व गढ़वाल विकास निगम के एकीकरण संबंधी निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर सरकार के निर्णय के विरोध मेें आंदोलन करने मन बनाया है। संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल विकास निगम का एकीकरण करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व में प्रदेश सरकार ने कुमाऊं मंडल, गढ़वाल मंडल और पर्यटन विकास परिषद को समायोजित कर एकीकरण किए जाने का निर्णय लिया था। वर्तमान में मात्र दो निगमों का एकीकरण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधक की ओर से कर्मचारियों की उचित मांगों को नहीं माना जा रहा है। इसमें कर्मचारियों का सातवां वेतनमान, रिक्त पदों पर नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान की मांग विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। निगम प्रबंधन की ओर कर्मचारियों उक्त मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed