फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नदी किनारे की बस्तियों में नहीं हो पाए सुरक्षा इंतजाम

नदी किनारे की बस्तियों में नहीं हो पाए सुरक्षा इंतजाम

Sun, 09 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
नदी किनारे की बस्तियों में नहीं हो पाए सुरक्षा इंतजाम
कर्णप्रयाग। अलकनंदा और पिंडर नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में बाढ़ से सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हो पाए हैं। लंबे समय से ग्रामीण बस्तियों केे सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मामला में कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

विकासखंड में अलकनंदा नदी किनारे बसे देवलीबगड़, जयकंडी और कालेश्वर में ग्रामीण लगातार सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं। जबकि नगर से लगे शक्तिनगर, देवतोली और सिमली क्षेत्र में भी नदी किनारे की आवासीय बस्ती और भूमि को बाढ़ से सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण की भी मांग ग्रामीणों की है। जयकंडी के प्रधान संदीप खंडूड़ी, मोहन लाल, कालेश्वर के हरीश चौहान, देवलीबगड़ की पूर्व प्रधान संजू देवी, बलवंत सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2013 में अलकनंदा का पानी बस्ती तक आ गया था, जिसमें कई नाली कृषि भूमि बह गई। साथ ही बाढ़ से गांव के लिए खतरा बन गया है। पिछले चार सालों से ग्रामीण यहां सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वहीं शक्तिनगर निवासी प्रमोद नौटियाल का कहना है कि अलकनंदा नदी से शक्तिनगर में लगातार कटाव हो रहा है। दूसरी ओर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता जेपी थपलियाल का कहना है कि सिमली, देवलीबगड़ी, जयकंडी, कालेश्वर सहित सभी जगह सुरक्षा कार्य के प्रस्ताव इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed