{"_id":"5c0c29a9bdec224149216dd3","slug":"154430100913-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरमान व तन्मय ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरमान व तन्मय ने बाजी मारी
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । संकुल केंद्र लक्ष्मणझूला में ब्लॉक स्तरीय भाषा गणित बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विकास खंड के अंतर्गत दस संकुलों के छात्रों ने भाग लिया। शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के संकुल केंद्र में आयोजित महोत्सव का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने विधिवत शुभारंभ किया। ब्लॉक स्तरीय भाषा गणित बाल महोत्सव में गणित व अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। गणित परीक्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अरमान और तन्मय ने 30-30 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धमांदा के अदिति द्वितीय स्थान पर रही। अंग्रेेजी स्पेलिंग परीक्षा में तन्मय नेगी प्रथम, नितिन भंडारी द्वितीय और अंकित नेगी तृतीय स्थान रहे। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी काला, दिनेश नेगी, संतोष राय, मेहरबान बिष्ट, ज्योति चिटकारिया, दीपा, मनोहर जोशी, नरेंद्र कैंथोला, कुमुद, ममता, लक्ष्मी, मनोज राणा, अनिता, रामगोपाल, अमरीश, हेमलता, रेखा, सुनीता, अर्जुन, आलोक, शशि, रमाशंकर आदि मौजूद थे।