फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे स्टेशन के निकट दिखा गुलदार, सहमे लोग

रेलवे स्टेशन के निकट दिखा गुलदार, सहमे लोग

Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के निकट दिखा गुलदार, सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रेलवे स्टेशन एफसीआई गोदाम के पास दो गुलदार होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फायर किया। इसके बाद दोनों गुलदार इंद्रानगर के रास्ते टीएचडीसी होते हुए जंगल की ओर निकल गए। वन विभाग को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एफसीआई गोदाम से आगे दो वयस्क गुलदार देखे गए हैं। सूचना पाकर विभाग की टीम आननफानन में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने काफी देर तक टार्च की रोशनी से गुलदार को खोजने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद टीम को गुलदार दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने फायरिंग की और पटाखे छोड़े। इससे दोनों गुलदार इंद्रानगर के रास्ते टीएचडीसी होते हुए जंगल की ओर निकल गए। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि गुलदार की सूचना पाकर विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आईडीपीएल और सोमेश्वर नगर में एक-एक पिंजरा लगाया गया है। इस मौके पर बीट अधिकारी मंशाराम गौड़, सावन सिंह, कमल सिंह, मंगल सिंह दानू, दीप ज्योति रणाकोटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गुलदार दिखे तो विभाग को दें सूचना
वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों में हमेशा रोशनी रखें। रोशनी से गुलदार हमेशा बचता है। रात्रिकाल में सुनसान जगहों पर जाते समय हमेशा अपने साथ किसी को लेकर जाएं। यदि किसी को गुलदार दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसे छेड़ने की कोशिश करें। गुलदार होने की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि गुलदार अधिकांश महिलाओं व बच्चों को ही अपना शिकार बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed