{"_id":"5bfb0659bdec22416a474d5a","slug":"15431778634-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन संध्या में हुई राज्य की समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन संध्या में हुई राज्य की समृद्धि की कामना
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। राज्य की समृद्धि और जनकल्याण के लिए शिव शक्ति मंदिर समिति की ओर से रविवार को मौजा सैनिक बस्ती रानीपोखरी में भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान भजन गायकों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अखंड ज्योति का दीप जलाकर भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद गायक गजेंद्र राणा ने जय हो नंदा देवी, नरसिंग जागर, डांडा नागराजा आदि की प्रस्तुति दी। भजन गायक अमित पयाल और धूम सिंह ने भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष उत्तम सिंह भंडारी, हरेंद्र सिंह रावत, अनीता राणा, रमेश सोलंकी, दिलीप सिंह कंडारी, अनीता सोलंकी, राजपाल कृषाली, मीता रावत, नरेंद्र नेगी, विजय शर्मा, गौरा देवी, प्रधान महेंद्र भट्ट समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।