Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jenny controversy uttarakhand BJP mahendra bhatt Says Ready for DNA Test, Congress bjp politics

उत्तराखंड: जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार

Thu, 05 Nov 2026 05:18 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भट्ट ने अपने बयान का बचाव करते हुए डीएनए जांच कराने की चुनौती पर भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
Jenny controversy uttarakhand BJP mahendra bhatt Says Ready for DNA Test, Congress bjp politics
हरक सिंह रावत और महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका सवाल गलत नहीं था। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जेनी के बच्चे का पिता कौन है। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत डीएनए जांच कराने की बात कर रहे हैं तो वह खुद भी डीएनए जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरक सिंह रावत दोबारा डीएनए जांच करवाएंगे?

विज्ञापन


महेंद्र भट्ट ने नंदप्रयाग-घाट को लेकर लगाए गए आरोपों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. हरक सिंह रावत को इस मामले में झूठे बयान नहीं देने चाहिए। भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि हरक सिंह रावत ने इस तरह की बयानबाजी जारी रखी तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष की भी हो डीएनए जांच : हरक सिंह

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जैनी के बेटे का बाप कौन है, बयान पर पलटवार किया था। डॉ. रावत ने कहा कि मेरी डीएनए जांच और सीबीआई जांच भी हो चुकी है। जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि जैनी के बेटे के बाप का पता लगाने के लिए भाजपा अध्यक्ष की डीएनए जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर व भगवानपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा कार्यक्रम में डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, भाजपा अध्यक्ष मांग कर रहे हैं कि जैनी के बच्चे का बाप कौन है। वर्ष 2003 में लगे आरोपों के बाद मैंने डीएनए जांच भी कराई और सीबीआई जांच में क्लीन चिट भी मिल चुकी।



ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत

जैनी के बच्चे का बाप कौन है, इसके लिए भाजपा अध्यक्ष की भी डीएनए जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मेरे खिलाफ कितने भी षडयंत्र रच ले, मैं डरने वाला नहीं हूूं। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि मुझे जेल भेज दो, मैं कफन बांध कर राजनीति करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed