Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand begins preparations for 39th national games in meghalaya targets top five medal tally

देहरादून: मेघालय में 39 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की तैयारी शुरू, पदकों की दौड़ में टॉप-5 का लक्ष्य

Thu, 05 Nov 2026 02:03 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। खिलाड़ियों की तैयारी को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand begins preparations for 39th national games in meghalaya targets top five medal tally
विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

अगले साल मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों और खेल संघों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

अमित सिन्हा ने बताया कि इसी सप्ताह से खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रीय पदक तालिका में टॉप-5 में स्थान हासिल करना लक्ष्य है।  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में विभिन्न खेल संघों के साथ बैठक रखी गई है। बैठक में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इस पर मंथन किया गया।

विज्ञापन

विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके। विभाग का फोकस खेल स्थलों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते तैयार करने पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: जेनी प्रकरण पर गरमाई सियासत, महेंद्र भट्ट बोले- मेरा सवाल गलत नहीं, डीएनए जांच को भी तैयार

उधर, खेल संघों का कहना है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। 39 वें राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसे लेकर जल्द से जल्द खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed