फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बंदरों के आतंक से स्कूल में लटका ताला

बंदरों के आतंक से स्कूल में लटका ताला

Mon, 12 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से स्कूल में लटका ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। तीन दशक पहले ग्राम सभा खैरीकलां में बनाये गये राजकीय प्राथमिक विद्यालय को जंगली जानवरों व बंदरों के आतंक के कारण बंद करना पड़ा। अब रखरखाव के अभाव में लाखों की लागत से बना इसका भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। करीब तीन दशक पहले खैरीकलां के जंगल से सटे एक छोर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाया गया था। बनने के बाद दो-तीन साल विद्यालय संचालित भी हुआ, लेकिन उसके बाद विद्यालय में बंदरों व जंगली जानवरों के खौफ के कारण अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। तब से आज तक ये विद्यालय शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय संचालित न होने के कारण भवन भी जीर्णशीर्ण हो गया है। खैरीखुर्द के उप प्रधान निर्मल रावत ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सभा की बैठक में इस विद्यालय की जगह पर पंचायत भवन का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने कहा तीन दशक से विद्यालय यहां पर संचालित नहीं हो रहा है। भवन अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
उक्त भूमि विद्यालय के नाम पर है। शुरुआत में दो-तीन साल ये विद्यालय संचालित हुआ। बाद में बंदरों के आतंक के कारण अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। तभी से ये विद्यालय संचालित नहीं हो रहा है। यदि पंचायत की ओर से शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा जाता है तो भूमि पंचायत को हस्तांतरित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहनलाल पेटवाल, संकुल समन्वयक, श्यामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed