{"_id":"5be7030fbdec2269651f329d","slug":"154186620815-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के खिलाफ करेंगे श्रीकोटवासी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के खिलाफ करेंगे श्रीकोटवासी आंदोलन
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट क्षेत्र के लोगों ने पालिका के खिलाफ जल्द आंदोलन करने चेतावनी दी है। श्रीकोटवासियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन यहां गलियों में सफाई व स्ट्रीट लाइट पर ध्यान नहीं दे रही है। सफाई केवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्रीकोट बाजार में ही की जा रही है।
पालिका प्रशासन के खिलाफ श्रीकोट क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। श्रीकोट क्षेत्र को पालिका में शामिल किया गया है, लेकिन यहां पालिका सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट पर ध्यान नहीं दे रही है। श्रीकोट निवासी विभोर बहुगुणा, भजन सिंह व केके थपलियाल ने कहा कि पालिका केवल मुख्य बाजार में ही फोकस कर रही है। गलियों में सफाई नहीं कराई जा रही है। कूड़ा वाहन भी केवल औपचारिकता के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया जा रहा है। जबकि पालिका प्रशासन से कई बार सफाई आदि के लिए कई कहा गया। चेतावनी दी है कि यदि 12 नवंबर से गलियों में सफाई व कूड़ा वाहन व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो पालिका परिसर का घेराव किया जाएगा। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही श्रीकोट क्षेत्र में सभी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी।