{"_id":"5be5b90abdec226956572e17","slug":"1541781724423-29-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा गौचर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा गौचर मेला
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला अब 23 से 29 नवंबर तक होगा, जबकि प्रतिवर्ष मेला 14 नवंबर से आयोजित किया जाता था।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला आयोजन की रूपरेखा तय की गई और मेले का ब्राउसर जारी किया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार हर आयु वर्ग के युवाओं के बीच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले की सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले में फन गेम्स, मैजिक सो, रोबोटिक डांस, तंदूरा डांस, सेडो डांस और पुराने पहाड़ी गेम्स भी होंगे। इसके साथ ही फिल्म फेस्टिवल, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी तथा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।