फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने किए बदरीनाथ के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
बदरीनाथ/रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने बृहस्पतिवार को बदरी-केदार के दर्शन किए।
बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे पंकज मोदी हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ कुछ साधु-संत भी थे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका और पंद्रह मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा में प्रतिभाग किया। पंकज मोदी प्रतिवर्ष भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को आते रहते हैं। इसी वर्ष वे तीसरी बार बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। करीब एक घंटे धाम में रहने के बाद वे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। दोपहर साढ़े 12 बजे पंकज मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह और कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने उनकी अगवानी की। उन्होंने मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने उन्हें रुद्राक्ष की माला व प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed