फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राथमिकता गिनाकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी

प्राथमिकता गिनाकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी

Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता गिनाकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
गोपेश्वर। मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्हें अपनी प्राथमिकता गिना रहे हैं।
नगर पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र लाल ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य नगर के साथ ही विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं को अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छ पेयजल, पथ प्रकाश और सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रभारी प्रमोद बिष्ट, नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, युद्धवीर बर्तवाल, आनंद सिंह पंवार और पुष्पा नेगी आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने गंगोलगांव सहित नगर के वार्डों में मतदाताओं से सहयोग की अपील की। गोपेश्वर पालिका में ही अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक खनेड़ा ने सुभाषनगर, हल्दापाणी, पपड़ियाणा, पटियालधार और चमोली बाजार में जनसंपर्क किया। निर्दलीय प्रत्याशी जगत लाल ने भी गंगोलगांव, हल्दापानी, सुभाषनगर और मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed