{"_id":"5be46d4dbdec226930330a78","slug":"154169679917158-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीसी में 158 ट्रेडसमैनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीसी में 158 ट्रेडसमैनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे 158 ट्रेड्समैनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का महत्व समझातेे हुए बल में उनकी भूमिका के बारे में बताया।
बृहस्पतिवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में प्रथम बीआरटीसी ट्रेड्समैन (जलवाहक) दिवस को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बिहार से 76, राजस्थान-40, उत्तरप्रदेश 28 के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यमप्रदेश व पश्चिम बंगाल से पहुंचे कुल 158 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। समारोह में प्रशिक्षुओं को कोर्स समन्वयक प्रकाश चंद्र जोशी, एसओ आरबी राय, मुख्य आरक्षी बलदेव आदि ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। बताया कि 11 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 682 कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर डा. विनय अग्रवाल, कमांडेंट डा. ममता अग्रवाल व विशाल आदि मौजूद थे।