{"_id":"5bde05cdbdec2269ba10cafe","slug":"15412770916-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव का सीएम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव का सीएम ने संभाला मोर्चा
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद मोर्चा संभालेंगे। कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने से लेकर चुनावी टिप्स देने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को मुख्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संग बैठक करेंगे। सीमा विस्तार से पहले नगर पंचायत डोईवाला पर भाजपा का कब्जा रहा था। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका डोईवाला अस्तित्व में आई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र के एकमात्र निकाय डोईवाला नगर पालिका का चुनाव पर सबकी नजरें लगी हुई हैं।
भाजपा पृष्ठभूमि के दो निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में होने के साथ कांग्रेस ने दमदार मनवाल परिवार को अध्यक्ष का टिकट देकर चुनावी संघर्ष दिलचस्प बना दिया है। इस बार भी भाजपा के सामने किसी भी सूरत में सत्ता पर काबिज होने की चुनौती है। इस चुनौती के साथ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। भाजपा नेतृत्व भी नगर पालिका डोईवाला चुनाव को लेकर गंभीर बना हुआ है।
रविवार अपराह्न चार बजे भानियावाला क्षेत्र में एक वेडिंग प्वाईंट परिसर में बैठक तय की गई है, इसमें डैमेज कंट्रोल से लेकर जीत के सभी उपायों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दी जाएगी। चुनाव संयोजक संजीव सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगें।