{"_id":"5bdb5faabdec22693033056c","slug":"154110348911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी : राज्यपाल
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक दिशा दिखा सकते हैं, लेकिन एक बड़े उद्देश्य के लिए हम सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। तभी मां गंगा को स्वच्छ रखने की मुहिम सफल हो सकेगी। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य अपनी धर्मपत्नी कविता आचार्य के साथ पहुंचे थे।
यहां उन्होंने फोटो गैलरी में लगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित फोटोग्राफ देखा। फोटो गैलरी में लगी तस्वीरों की प्रशंसा करते हुए रिसोर्ट के प्रबंधक से जानकारी भी ली। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से एक बड़ी महत्वकांक्षी योजना के साथ जुड़कर उसे सफल बनाने में सहयोग करें।
पंडित रविशास्त्री ने गंगा कलश भेंट किया
राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य अपनी धर्मपत्नी के साथ शत्रुघ्न घाट भी पहुंचे। यहां पंडित रविशास्त्री ने उन्हें गौमुख से लाया गया गंगा कलश भेंट किया। इस मौके पर शत्रुघ्न घाट पर श्रीरामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने राज्यपाल को बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनचेतना अभियान के तहत चल रही पांच दिवसीय कलश यात्रा की गई। गंगा कलश यात्रा के दौरान सदस्यों ने विभिन्न पड़ावों पर पांच हजार पौधे भी रोपे। इस दौरान राजेश कपसुडी, पृथ्वी पाल उनियाल, आनंद बहुगुणा, राजीव लोचन, अमित सक्सेना, सुनील कपरुवाण, चंद्रवीर पोखरियाल, दिनेश डबराल आदि मौजूद थे।