{"_id":"5bdb5fa6bdec2269b642a565","slug":"154110348411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी से की मतदाता सूचि जांचने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी से की मतदाता सूचि जांचने की मांग
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । सोमेश्वर नगर वार्ड-19 निवासी अंकुर चौहान ने वार्ड की मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से वार्ड-19 की मतदाता सूची की नए सिरे से जांच करवाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर चौहान ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड 19 की जो मतदाता सूची तैयार की गई है उसमें वार्ड के सैकड़ों लोगों के नाम अंकित नहीं किए गए हैं।
मतदाता सूची में नाम नहीं होने से कई व्यक्ति मतदान करने वंचित रह जाएंगे। पूर्व में वार्ड के लोग विधानसभा व लोक सभा चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं। पूर्व नगर पालिका चुनाव में भी इन लोगों के नाम मतदाता सूची में अंकित किए गए थे। इस बार बीएलओ की ओर से जो मतदाता सूची तैयार की गई है उसमें राजनैतिक दबाव के चलते भेदभावपूर्ण कार्य किया गया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से वार्ड 19 सोमेश्वर नगर की मतदाता सूची की जांच की मांग की है।