{"_id":"5bdb5fa2bdec2269af649490","slug":"15411034813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्म और आस्था का संगम है कुंभ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्म और आस्था का संगम है कुंभ मेला
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश के सुरेश कुमार खन्ना से भेंटवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय संस्कृति को कुंभ के माध्यम से पूरे विश्व तक पहुंचाने पर चर्चा की। स्वामी ने प्रयाग कुंभ मेला के दौरान योग महाकुंभ आयोजन के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि योग युक्त दुनिया ही तनाव मुक्त दुनिया होगी।
योग के माध्यम से जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदला जा सकता है। स्वामी ने कहा कि कुंभ मेले में भारत सहित विश्व के अनेक देशों से श्रद्धालु आते हैं। कुंभ मेला आस्था और आध्यात्म का संगम है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया जिसे संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्य देशों ने मंजूरी दी। यह वास्तव में गौरव का विषय है। हम संगम के तट से वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश व स्वच्छता ही प्रकृति की सेवा है, का संदेश प्रसारित करें तो विलक्षण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।