{"_id":"5bd60c33bdec2269490072b5","slug":"15407544451715-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़कावाला ने हंसूवाला को 15 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़कावाला ने हंसूवाला को 15 रनों से हराया
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। खादिम क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट के पहले मैच में कुड़कावाला ने हंसूवाला को 15 रनों से हराकर बढ़त बनाई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीमों का पंजीकरण अभी जारी है।
मारखम ग्रांट तेलीवाला सुसवा नदी के पास मैदान में खादिम क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन जौलीग्रांट ग्राम प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल ने काटकर किया। पहला मैच हंसूवाला और कुड़कावाला के बीच हुआ। हंसूवाला ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कुड़कावाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम के लिए एजाज ने 56 और राशिद ने 20 रन जोड़े। वसीम ने चार ओवर में तीन, आजाद ने चार ओवर में दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंसूवाला 19 ओवरों में 120 बनाकर आल ऑउट हो गई। शोएब ने चार और राशिद ने तीन विकेट चटकाए। इस दौरान हाजी अमीर हसन, मोहम्मद जुनैद, जाहिद अंजुम, मोहम्मद अकरम, कलीम अहमद, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।