{"_id":"5bd382f4bdec22696469b2a9","slug":"154058823916-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल व अविरल गंगा को समर्पित होगी कलशयात्रा : रवि शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल व अविरल गंगा को समर्पित होगी कलशयात्रा : रवि शास्त्री
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गंगा को निर्मल और प्रदूषण मुक्त कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तीर्थनगरी से गोमुख तक कलशयात्रा 28 अक्टूबर से शुरू होगी। कलशयात्रा श्री रामायण प्रचार समिति, गंगा सुरक्षा एवं पर्यावरण सेवा समिति और सारथी सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।
यह जानकारी यात्रा के संयोजक और स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर पंडित रवि शास्त्री ने शुक्रवार को चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब भवन में मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए गंगा कलशयात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस बार 28 अक्तूबर को देवभूमि का द्वार ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट से कलशयात्रा गोमुख के लिए रवाना होगी। इस वर्ष यात्रा में करीब 50 लोग शामिल होंगे। गंगा सुरक्षा एवं पर्यावरण सेवा समिति के संस्थापक चंद्रवीर पोखरियाल ने बताया कि कलशयात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण भी किया जाएगा।