फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी श्रीनगर व विद्यामंदिर श्रीकोट के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

जीआईसी श्रीनगर व विद्यामंदिर श्रीकोट के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी श्रीनगर व विद्यामंदिर श्रीकोट के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला
श्रीनगर। खिर्सू विकासखंड की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन जीजीआईसी व जीआईसी श्रीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अधिकांश प्रतियोगिताओं में इस विद्यालय के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट व जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वॉक रेस आयोजित की गई। बालक वर्ग में राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय धारखोला का छात्र शुभम प्रथम, जीआईसी मरखोड़ा के अभिषेक व ऋषम क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 500 मीटर दौड़ बालक वर्ग जीआईसी देवलगढ़ के नवनीत ने पहले, जीआईसी मरखोड़ा के ऋषभ ने दूसरे व जीआईसी धारखोला के शुभम ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। जबकि 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर की छात्रा प्रियंका पहले, अंजलि दूसरे व जीआईसी कठुली की करिश्मा तीसरे स्थान पर रही। ऊंचीकूद बालक वर्ग में जीआईसी मरखोड़ा का अभिषेक को पहला, जीआईसी खंडाह के छात्र विवेक नयाल को दूसरा व जीआईसी खंडाह के राहुल नयाल को तीसरे स्थान पर जगह मिली। इसके अलावा भाला फेंक में जीआईसी श्रीनगर का गोपाल प्रथम, जीआईसी मरखोड़ा का अभिषेक रावत द्वितीय व जीआईसी स्वीत का अनूप तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीआईसी श्रीनगर का सौरभ, विद्यामंदिर श्रीकोट का गौरव व नितिन तिवारी क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में जीआईसी श्रीनगर के सौरभ ने बाजी मारी। जबकि जीआईसी मरखोड़ा का ऋषभ व विद्यामदिर श्रीकोट का गौरव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर की शिल्पी प्रथम, जीआईसी मरखोड़ा की सीमा द्वितीय व जीजीआईसी श्रीनगर की राधा तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरस्वती विद्यामंदिर व जीआईसी श्रीनगर के बीच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed