{"_id":"5bd0a5dfbdec2269bb41f7d6","slug":"154040057210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर विधायक ने किया जनता के साथ धोखा: गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर विधायक ने किया जनता के साथ धोखा: गोदियाल
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी मामले में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार को दोषी करार दिया है। गोदियाल ने कहा कि वर्तमान विधायक ने जनता के साथ धोखा किया है। जनता को विधायक से इस्तीफा मांगना चाहिए।
पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने अमर उजाला से फोन पर वार्ता की। गोदियाल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान एनआईटी भवन निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका था। अब केवल टेंडर प्रक्रिया होनी थी, लेकिन वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर पाई। कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र विधायक विहीन प्रतीत हो रहा है। डबल इंजन की सरकार यहां के संस्थानों को उत्तराखंड से बाहर ले जाने का जोर लगा रही है। एनआईटी मुद्दे पर गोदियाल ने सरकार व स्थानीय विधायक को पूरी तरह असफल बताया। कहा कि वर्तमान विधायक ने जनता के साथ धोखा किया है। जनता को विधायक से इस्तीफा मांगना चाहिए।