फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैंपस छोड़ कर गए छात्रों को मनाने में जुटा एनआईटी प्रशासन

कैंपस छोड़ कर गए छात्रों को मनाने में जुटा एनआईटी प्रशासन

Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कैंपस छोड़ कर गए छात्रों को मनाने में जुटा एनआईटी प्रशासन
श्रीनगर। एनआईटी प्रशासन कैंपस छोड़कर गए छात्रों को मनाने में जुट गया है। प्रशासन ने इस संबंध में मेल और फोन के माध्यम से छात्रों व उनके परिजनों से बात की है। एनआईटी प्रशासन का कहना है कि आग्रह के बाद भी यदि छात्र नहीं लौटे तो नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एनआईटी के छात्र कैंपस शिफ्टिंग की मांग के लिए आंदोलित हैं। विगत तीन अक्तूबर को हाईवे पार करते समय एनआईटी की दो छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी थी। दुर्र्घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ऋषिकेश एम्स में उनका उपचार चल रहा है। छात्राओं के गंभीर रूप से घायल होने पर एनआईटी के छात्र आंदोलित हो गए थे। छात्रों का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से कैंपस सही नहीं है। एनआईटी के छात्र एक बार पूर्व में भी स्थायी परिसर निर्माण की मांग के लिए आंदोलन कर चुके हैं। इस बार छात्र कैंपस शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। विगत मंगलवार को संस्थान के 900 छात्रों ने कैंपस छोड़ दिया था। अब एनआईटी प्रशासन छात्रों को मनाने में जुटा है। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. आरबी पटेल ने बताया कि छात्रों और उनके परिजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मेल व फोन के माध्यम से छात्रों से लौटने का आग्रह किया गया है। आग्रह के बाद भी यदि छात्र नहीं लौटे तो नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री की मानव संसाधन विकास मंत्री से वार्ता हुई है। एनआईटी के स्थायी कैंपस का शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा। पूर्व विधायक यह बताएं कि उनकी सरकार ने पांच साल में क्या किया। उनको एनआईटी के बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए लोगों को बेवकूफ न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व श्रीनगर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed