फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मत्स्य पालन की पहचान बनेगा ल्वाणी गांव

मत्स्य पालन की पहचान बनेगा ल्वाणी गांव

Wed, 24 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालन की पहचान बनेगा ल्वाणी गांव

विज्ञापन
देवाल। पिंडर घाटी का ल्वाणी गांव जल्द ही जिले में मत्स्य पालन की पहचान बनेगा। मत्स्य पालन विभाग ने गांव के लिए एक योजना शुरू की है, जिसके तहत गांव में जर्मन प्रजाति की ट्राउट मछली का उत्पादन किया जाएगा। योजना समय पर धरातल पर उतरी तो गांव के बेरोजगार युवा मत्स्य पालन से आर्थिकी जुटा सकेंगे।

मत्स्य विभाग की ओर से मछली व्यवसाय को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। विभाग की ओर से देवाल ब्लाक के ल्वाणी ग्राम पंचायत में देवभूमि मत्स्य पालन सहकारी समिति को मत्स्य पालन के लिए 20 लाख रुपये दिए गए हैं। विभाग ने पहली किस्त 10 लाख रुपये समिति के खाते में डाल दी है। पहले चरण में 10 तालाब बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें जर्मन प्रजाति की ट्राउट मछली का उत्पादन किया जाएगा। अगर विभाग की यह योजना सफल रही तो इसमें कई नौजवानों को रोजगार मिलेगा। वहीं लोगों को आसानी से कम दाम पर मछली उपलब्ध हो सकेगी। मत्स्य विभाग के गढ़वाल मंडल के उपनिदेशक गणेश चंद्र जोशी ने बताया कि समिति के माध्यम से ल्वाणी में जर्मन प्रजाति की ट्राउट प्रजाति की मछली पैदा की जाएगी। ट्राउट मछली एक समय में 1500 से अधिक अंडे देती है। ट्राउट मछली को चमोली के बैरांगना केंद्र से दिया जाएगा। इसके लिए 20 लाख की स्वीकृति दी गई है। विभाग अनुदान के साथ समिति से जुड़े युवाओं को तकनीकी जानकारी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed