{"_id":"5bcf84fdbdec2269a00ac95c","slug":"154032661815-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। ग्राम पंचायत रुद्रपुर में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई, जिससे सारा सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी इरशाद अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में गया हुआ था। सोमवार रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। पास में ही रहने वाले उनके पिता वाजिद अली व पड़ोस के लोगों ने किसी प्रकार आग बुझाई। आग से घर का सारा सामान जल गया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष इमरान खान ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को दी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार व लेखपाल को घटनास्थल पर भेजकर नुकसान का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस पर मौके पर पहुंचे लेखपाल रमेशचंद जोशी ने नुकसान का जायजा लिया।