{"_id":"5bc618cfbdec22695706f60c","slug":"15397091057-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाई वीसी स्व. नेगी की शौर्य गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाई वीसी स्व. नेगी की शौर्य गाथा
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 26 अक्तूबर से होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को स्व. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में सक्रिय भागीदारी करने की बात कही। साथ ही शताब्दी समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।
गोष्ठी में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने छात्रों से विशेष समारोह में भागीदारी करने की अपील की। इस पर छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी और अन्य छात्रों ने समारोह में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की बात कही। बैठक में महाविद्यालय प्राचार्य डा. वंदना तिवारी, वीरेंद्र मिंगवाल और दीनदयाल रावत, छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी, एआर बहुगुणा, छात्र संघ सचिव प्रभात नेगी, यूआर सौरभ रावत आदि मौजूद थे।