{"_id":"5bbce12c867a55281d42fb00","slug":"153910504311-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर शासन-प्रशासन के सम्मुख रखें महाविद्यालय की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर शासन-प्रशासन के सम्मुख रखें महाविद्यालय की समस्याएं
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में मंगलवार को छात्र संघ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
ग्यारह बजे महाविद्यालय परिसर में समारोह शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ कार्य करना है। छात्र राजनीति स्वच्छ और साफ होनी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में फर्नीचर क्रय करने के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की। छात्र संघ अध्यक्ष उमेेश भंडारी ने महाविद्यालय की समस्याओं का ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर प्राचार्य डा. जयचंद्र गौतम, डा. नंदकिशोर चमोला, छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक, सहसचिव नितिन, व्यापार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र राणा, राजेंद्र दानू व अधिवक्ता गिरीश रावत के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।