फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतपत्रों की जांच के लिए छावनी में तब्दील हुआ बिड़ला परिसर

मतपत्रों की जांच के लिए छावनी में तब्दील हुआ बिड़ला परिसर

Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मतपत्रों की जांच के लिए छावनी में तब्दील हुआ बिड़ला परिसर
श्रीनगर। बीते दिनों हुए गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पड़े मतपत्रों की दोबारा जांच के लिए बिड़ला परिसर बुधवार को छावनी में तब्दील हुआ। छात्रों की शिकायत पर ग्रेवांस सेल ने आरटीआई के तहत मतपत्रों की जानकारी मांगी थी, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। परिसर में चार इंस्पेक्टर और छह सब इंस्पेक्टर के अलावा 60 से अधिक सिपाही तैनात किए गए थे। जबकि जहां दस्तावेजों का अवलोकन हो रहा था वहां स्वयं सीओ धन सिंह तोमर मौजूद थे। दरअसल , विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय हो छात्र संगठन ने गड़बड़ी का आरोप लगाया था। संगठन का कहना था कि अध्यक्ष पद पर पड़े मतपत्रों की संख्या इस पद पर हुए मतदान से अधिक पाई गई है। संगठन ने इस पद पर पड़े 42 मतपत्रों पर संदेह जताया था। इस संबंध में ग्रेवांस सेल में शिकायत करने के साथ ही सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी गई थी, जिसके बाद ग्रेवांस सेल ने मुख्य चुनाव अधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। ग्रेवांस में अपना पक्ष रखने व आरटीआई का जवाब देने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर पड़े मतों का योग करने के लिए दस्तावेजों का निरीक्षण करने की कुलपति से अनुमति भी मांगी थी। तीन अगस्त को चुनाव समिति ने प्रत्येक बूथ पर पड़े मतों का योग करने के लिए दस्तावेजों का दोबारा अवलोकन किया। दस्तावेजों के अवलोकन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने पर छात्रों व शिक्षकों ने भी नाराजगी जताई। कहना था कि यह एक सामान्य प्रक्रिया थी, जिसे गोपनीय तरीके से संपादित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


--हमें आरटीआई के तहत कुछ जवाब देने थे और ग्रेवांस सेल में अपना पक्ष रखना था। इसके लिए मतदान संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और पुलिस सुरक्षा के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. एन सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी, बिड़ला परिसर।

- विवि प्रशासन ने एसएसपी से इस संबंध में तीन अक्तूबर को बिड़ला परिसर में पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर पैठाणी, थलीसैंण, देवप्रयाग, पौड़ी व श्रीनगर महिला थाने से फोर्स मंगाकर यहां तैनात की गई थी। - एनएस बिष्ट, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed