{"_id":"5bb255f9867a557fea11a301","slug":"15384140535-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, पांच यात्री घायल
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। एक श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जबकि दो चोटिल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। यात्रियों की कार हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी।
सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू और बेडाणू के बीच एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार गुरुदेव सिंह (39) पुत्र गुरुनाम सिंह, निवासी तरनतारन अमृतसर पंजाब, प्रभावती (69) पत्नी श्री राघवेंद्र निवासी बंगलूरू, एसके जगन्नाथ (63) पुत्र एस कृष्णमूर्ति, निवासी अंजनागिरी 5 सप्तगिरि लेआउट उत्तरली बंगलूरू, बीएस बासनमूर्ति (72) निवासी 66 विद्यामहानगर आंद्रवली बंगलूरू, गायत्री (63)पत्नी वासुदेव मूर्ति, निवासी-विज्ञान महानगर बंगलूरू घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त और सीएचसी के डा. वीपी पुरोहित ने बताया कि दो यात्री अरविंदा (41) पुत्र वासुदेवा मूर्ति और गुरु प्रसाद (34) पुत्र कृष्णामूर्ति निवासी-6608 आंद्रवली बंगलूरू चोटिल हुए हैं। लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि दुर्घटना पर 108 को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस में तेल नहीं होने की बात कहीं गई। जिस पर घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।