{"_id":"5bb0fc08867a557f5929a908","slug":"15383254938-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी को समर्पित होगा उतरी कड़ाकोट की क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी को समर्पित होगा उतरी कड़ाकोट की क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ के उत्तरी कड़ाकोट पट्टी का क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार वीसी स्व. दरवान सिंह नेगी को समर्पित किया जाएगा। खैतोलीखाल में उत्तरीकड़ाकोट पट्टी के ग्रामीणों और वीसी स्व. दरवान सिंह नेगी विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि क्षेत्र में विकास कार्यों और समस्याओं के लिए समिति संघर्ष करेगी। साथ ही क्षेत्र में बहुद्देेशीय शिविर और अन्य शासन स्तर के आयोजनों के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, अवतार सिंह, गंभीर सिंह, गोविंद सिंह, ऊषा रावत, जगत सिंह, रजनी देवी, आनंद सिंह, जयवीर सिंह, धर्म सिंह, दर्शन सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।