फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री भद्रकाली डोली सेवा समिति मिश्रवाण गांव प्रतापनगर (टिहरी) की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण यज्ञ के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भव्य झांकी निकाली गई और मां भद्रकाली तथा आकाशी भैरव की डोलियों ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। कथा वाचक आचार्य बिहारी लाल सेमवाल ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी त्रिभुवन में अत्याचार और अनाचार होते हैं भगवान श्री हरि विष्णु का अवतार होता है। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... जैसे भजन गए। इससे पूर्व माता भद्रकाली और आकाशी भैरव की डोलियों ने श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। इस मौके पर आचार्य रविंद्र चमोली, डा. एमएम नवानी, डा. विजया नवानी, पंकज डिमरी, सीके पुरोहित, रुचि डिमरी, अंकित पैन्यूली, महावीर मिश्रवाण, भगवान मिश्रवाण, बीरेंद्र मिगंवाल और भारती मिंगवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed