{"_id":"5ba672d0867a5501370efcc6","slug":"153763500410-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-धंसाव की चपेट में आए दस आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-धंसाव की चपेट में आए दस आवासीय भवन
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र में गडोरा गांव में हो रहे भू-धंसाव से क्षेत्र के दस मकानों को खतरा बना है। भारी बारिश होने पर ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। वहीं आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा का भवन भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया है।
प्रभावित रमेश बंडवाल, बंशी लाल, शिवचरण, सुरेश बनवाल, पुष्कर लाल, केशव, अनिल, दिनेश, देवेंद्र और डबला लाल का कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से समय रहते भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो मकानों और गोशालाओं को भारी नुकसान हो जाएगा। प्रभावितों ने शीघ्र भू-धंसाव क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। एसडीएम (सदर) परमानंद राम का कहना है कि भू-धंसाव की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। मौसम सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट कर दिया जाएगा।